Royal Enfield Thunderbird 350 नाम को किसी परिचय की जरुरत नहीं है,और रॉयल एनफील्ड की बाइक ने भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे, रॉयल एनफील्ड की एक ऐसी बाइक की जो भारत के युवओं की पहली पसंद बन चुकी है। जी हां , हम बात कर रहे है Royal Enfield Thunderbird 350 की। तो चलिए शुरू करते है और जानते है Royal Enfield Thunderbird 350 की खूबियों को।
रॉयल एनफील्ड का इतिहास
भारत को 1947 में आज़ादी मिलने के बाद, सरकार ने सीमाओं पर गश्त करने वाली सेना के लिए एक मोटरसाइकिल की तलाश करनी शुरू की। बुलेट 350 को इस काम के लिए सबसे उपयुक्त बाइक के रूप में चुना गया था। भारत सरकार ने इन 350 सीसी मोटरसाइकिलों में से 800 का ऑर्डर दिया, जो उस समय के लिए बहुत बड़ा ऑर्डर था।
इस प्रकार 1955 में, रेडडिच कंपनी ने भारत में मद्रास मोटर्स के साथ साझेदारी की और इन 350 सीसी बुलेट मोटरसाइकिलों को लाइसेंस के तहत मद्रास में असेंबल करने के लिए ‘एनफील्ड इंडिया’ के नाम से एक कंपनी बनाई। उनके समझौते के अनुसार मद्रास मोटर्स के पास कंपनी के 50% से अधिक शेयर थे। इस तरह रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी दमदार शुरुआत की और अपना दबदबा कायम किया।
Royal Enfield Thunderbird 350 भारत में
कब लांच हुआ ?
अब बात करते है Royal Enfield Thunderbird 350 की। 2000 में रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड 350 को भारत के बाजार में लांच किया था। फिर 2009 में रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड को अपडेट करके 346 CC यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन के साथ पेश किया था, जिसके साथ ही 350 cc मॉडल और भी ज्यादा पावरफुल हो गया।
रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड को 2012 में फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लांच किया,जिसमे फ्यूल टैंक,फ्यूल गेज ,प्रोजेक्टर हेडलैंप को भी अपडेट किया गया था। Royal Enfield Thunderbird 350 की लुक्स की बात करें तो यह देखने में शानदार और दमदार एक क्रूज बाइक लगती है। यह बाइक लॉन्ग राइड के लिए भी काफी अच्छी हैं।
Royal Enfield Classic 650 की पूरी डिटेल – लॉन्च डेट, इंजन पावर, फीचर्स और कीमत

Royal Enfield Thunderbird 350 विशेषताएं
Royal Enfield Thunderbird 350 में Single Cylinder के साथ Air-Cooled Engine है, जो कि इसे 19.8 bhp की power देता है। यह 346cc Engine 28NM का टार्क जनरेट करता है और यह मॉडल 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता हैं। रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ ABS भी दिया गया है जो इसकी राइड को सुरक्षित करता है।
क्रूज बाइक होने के बावजूद भी थंडरबर्ड की माइलेज की बात करें तो 30-35 kmpl है, जो कि भारतीय सडकों के हिसाब से एक अच्छी माइलेज है। थंडरबर्ड भारत में Flicker, Marine, Stone आदि तीन रंगों में उपलब्ध है। वही अगर की क़ीमत की बात करें तो इस की क़ीमत 1.80 लाख से लेकर 2.00 लाख(EX-Showroom) के बीच हो सकती है।
Royal Enfield Thunderbird 350 एक अच्छी क्रूज बाइक हैं, जिसकी प्रोफॉर्मन्स भी दमदार होने के साथ साथ राइडिंग का भी अच्छा अनुभव देती है। अगर आप भी क्रूज बाइक लेने के बारे में सोच रहे है, तो Royal Enfield Thunderbird 350 आप के लिए एक अच्छा विकल्प है।