Time Reports

IPL 2025: CSK vs MI के बीच आज तीसरा मैच चेन्नई में

csk

IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में CSK vs MI आज अपना पहला मैच चेपॉक के मैदान में खेलेंगी। MI और CSK अब तक 5 – 5 ख़िताब जीतकर IPL की सबसे सफफल टीमें रही हैं। CSK के लिए MS Dhoni ने 2023 तक कप्तानी की थी, और 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। हार्दिक पंड्या ने भी 2024 में MI के लिए कप्तानी की थी, लेकिन 2024 में दोनों ही कप्तान अपनी टीमों को playoff तक नहीं पहुंचा सके थे। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में MI पॉइंट टेबल में सबसे अंत में रही थी।

मुंबई इंडियंस (MI)

हार्दिक पंड्या के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत ही भारत T20 World Cup और Champions Throphy जीतने में सफल हुआ था,और हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर से अपने फैंस का भरोसा जीत लिया है। लेकिन आज का मैच हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे,क्यों कि पिछले सीजन स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पंड्या को एक मैच के लिए बैन किया गया था। आज के मैच में सूर्यकुमार यादव MI की कप्तानी करेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर है, और वह मई में टीम के साथ जुड़ सकते है। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का टीम में ना होने से MI को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

RCB IPL Tickets 2025: बेंगलुरु मैच के टिकट अब उपलब्ध, कीमतें देखें

csk
credit: IPL 2025

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

CSK अपने पहले मैच की शुरुआत अपने पसंदीदा मैदान चेपॉक पर खेल कर करेगी। चेपॉक का मैदान स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार हैं, इसलिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर सबकी नज़र होगी। CSK के पास रविचंद्रन अश्विन,नूर अहमद और रवींद्र जडेजा जैसे अच्छे स्पिन गेंदबाज़ है। पिछले सीजन में MS धोनी ने छक्कों की बरसात की थी, इस सीजन भी MS धोनी की मौजूदगी लोगों में जोश भरने के लिए काफी हैं।

तो आप सोच सकते है कि IPL 2025 में फैंस का जनून किस सतर पर होगा। अब तक दीपक चाहर ने 81 IPL मैच खेलें हैंऔर आज वह MS Dhoni के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। मिचेल सैंटनर इस बार MI का हिस्सा बन गए है, पहले वह CSK के लिए खेलते थे। MI के लिए दीपक चाहर,मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज़ी का भार संभालेंगे।

क्या MI अपनी टीम को बैलेंस कर पायेगी?

MI के पास पहले कई दिग्गज विदेशी खिलाड़ी थे,जो अपने दम पर जीता सकते थे। लेकिन इस सीजन MI के पास जो विदेशी खिलाडी है, उनका IPL में इतना बड़ा नाम नहीं हैं। MI की सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि क्या वह हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के बिना बैटिंग और बोलिंग को बैलेंस कर पायेगी।

टीम अपडेट और संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित XI:

  1. डेवोन कॉनवे/रचिन रवींद्र
  2. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
  3. राहुल त्रिपाठी
  4. दीपक हुड्डा/विजय शंकर
  5. शिवम दुबे
  6. सैम करन
  7. रवींद्र जडेजा
  8. एमएस धोनी (विकेटकीपर)
  9. रविचंद्रन अश्विन
  10. नूर अहमद
  11. मथीशा पथिराना
  12. खलील अहमद/अंशुल कांबोज

मुंबई इंडियंस (MI) संभावित XI:

  1. रोहित शर्मा
  2. रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर)
  3. तिलक वर्मा
  4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  5. नमन धीर
  6. रॉबिन मिन्ज़
  7. मिचेल सैंटनर
  8. कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान
  9. दीपक चाहर
  10. कर्ण शर्मा
  11. ट्रेंट बोल्ट
  12. सत्यनारायण राजू/अश्वनी कुमार

Leave a comment