Credit: IPL 2025
IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में CSK vs MI आज अपना पहला मैच चेपॉक के मैदान में खेलेंगी। MI और CSK अब तक 5 – 5 ख़िताब जीतकर IPL की सबसे सफफल टीमें रही हैं। CSK के लिए MS Dhoni ने 2023 तक कप्तानी की थी, और 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। हार्दिक पंड्या ने भी 2024 में MI के लिए कप्तानी की थी, लेकिन 2024 में दोनों ही कप्तान अपनी टीमों को playoff तक नहीं पहुंचा सके थे। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में MI पॉइंट टेबल में सबसे अंत में रही थी।
हार्दिक पंड्या के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत ही भारत T20 World Cup और Champions Throphy जीतने में सफल हुआ था,और हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर से अपने फैंस का भरोसा जीत लिया है। लेकिन आज का मैच हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएंगे,क्यों कि पिछले सीजन स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पंड्या को एक मैच के लिए बैन किया गया था। आज के मैच में सूर्यकुमार यादव MI की कप्तानी करेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर है, और वह मई में टीम के साथ जुड़ सकते है। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का टीम में ना होने से MI को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
RCB IPL Tickets 2025: बेंगलुरु मैच के टिकट अब उपलब्ध, कीमतें देखें
CSK अपने पहले मैच की शुरुआत अपने पसंदीदा मैदान चेपॉक पर खेल कर करेगी। चेपॉक का मैदान स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार हैं, इसलिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर सबकी नज़र होगी। CSK के पास रविचंद्रन अश्विन,नूर अहमद और रवींद्र जडेजा जैसे अच्छे स्पिन गेंदबाज़ है। पिछले सीजन में MS धोनी ने छक्कों की बरसात की थी, इस सीजन भी MS धोनी की मौजूदगी लोगों में जोश भरने के लिए काफी हैं।
तो आप सोच सकते है कि IPL 2025 में फैंस का जनून किस सतर पर होगा। अब तक दीपक चाहर ने 81 IPL मैच खेलें हैंऔर आज वह MS Dhoni के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। मिचेल सैंटनर इस बार MI का हिस्सा बन गए है, पहले वह CSK के लिए खेलते थे। MI के लिए दीपक चाहर,मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज़ी का भार संभालेंगे।
MI के पास पहले कई दिग्गज विदेशी खिलाड़ी थे,जो अपने दम पर जीता सकते थे। लेकिन इस सीजन MI के पास जो विदेशी खिलाडी है, उनका IPL में इतना बड़ा नाम नहीं हैं। MI की सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि क्या वह हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के बिना बैटिंग और बोलिंग को बैलेंस कर पायेगी।
Royal Enfield Thunderbird 350 नाम को किसी परिचय की जरुरत नहीं है,और रॉयल एनफील्ड की…
सालों से, हम और कार कंपनियां यह मानती आ रही थी कि भविष्य में कारें…
Royal Enfield के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! Royal Enfield Classic 650 की…
RCB IPL Tickets 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन का अपना पहला मैच 22 March…
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कल Mahindra XUV700 Ebony Edition लॉन्च किया है। जो कि ब्लैक…
Srikanth Bolla बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और सीओ-फाउंडर है और अब वह लोकप्रिय भारतीय बिजनेस…