Automobiles

Mahindra XUV700 Ebony Edition हुआ लॉन्च – जानें कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कल Mahindra XUV700 Ebony Edition लॉन्च किया है। जो कि ब्लैक थीम वाली XUV के ट्रेंड में शामिल हो गया है। महिंद्रा ने इस स्पेशल एडिशन मॉडल में ब्लैक आउट लुक दिया हैं। यह एक्सक्लूसिव वेरिएंट अपने आकर्षक ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन लुक के साथ लोगों को अपनी ओर खीचने के लिए तैयार है। जिसकी कीमत 19.64 लाख से शुरू होती है। तो आइए जानते है इस नई लॉन्च हुई Mahindra XUV700 Ebony Edition की पांच खास बातें।

1.बोल्ड और दमदार एक्सटीरियर (Mahindra XUV700 Ebony Edition)

जो लोग भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं, उनके लिए Mahindra XUV700 Ebony Edition एक शानदार विकल्प है। इसका स्टेल्थ ब्लैक एक्सटीरियर ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट्स के साथ आकर्षक लुक प्रदान करता है। ब्लैक-ऑन-ब्लैक ग्रिल इनसर्ट्स और ब्लैक्ड-आउट ओआरवीएम इसे बेहद दमदार फ्रंट प्रोफाइल देते हैं, जबकि R18 ब्लैक अलॉय व्हील्स इसकी प्रभावशाली स्टाइलिंग को और अधिक उभारते हैं। ब्लैक और सिल्वर का यह बेहतरीन संयोजन XUV700 की डिज़ाइन फिलॉसफी को मजबूत बनाता है।

2.आरामदायक और शानदार इंटीरियर लुक


कार के अंदर प्रवेश करते ही, एक शानदार और प्रीमियम केबिन आपका स्वागत करता है। ब्लैक्ड-आउट ट्रिम्स, ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री और सेंटर कंसोल व डोर पैनल्स पर सिल्वर एक्सेंट्स इसे एक स्टाइलिश लुक देते हैं। ब्लैक्ड-आउट ट्रिम्स, ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री और सेंटर कंसोल व डोर पैनल्स पर सिल्वर एक्सेंट्स इसे एक स्टाइलिश लुक देते हैं। डुअल-टोन थीम को उभारने के लिए लाइट ग्रे रूफ लाइनर जोड़ा गया है, जो केबिन को और भी सुंदर बनाता है। वहीं, डार्क-क्रोम एयर वेंट्स XUV700 Ebony Edition के प्रीमियम अहसास को और अधिक बढ़ाते हैं।

शार्क टैंक इंडिया के नए जज Srikanth Bolla, जो MIT के पूर्व छात्र हैं और चला रहे हैं बोलैंट

3.आत्मविश्वास से भरपूर ड्राइविंग अनुभव

Mahindra XUV700 Ebony Edition उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जो बेहतरीन अनुभव की मांग करते हैं। Weekend की एडवेंचर राइड हो या रोजमर्रा की लग्जरी ड्राइव, एबोनी एडिशन आराम, ताकत और दमदार डिज़ाइन का परफेक्ट उदहारण पेश करता है।

4. वेरिएंट और कीमत (Mahindra XUV700 Ebony Edition)

महिंद्रा XUV700 एबोनी लिमिटेड एडिशन की शुरुआती कीमत AX7 (7-सीटर – FWD) पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए ₹19.64 लाख है। इसका ऑटोमैटिक पेट्रोल वर्जन ₹21.14 लाख में उपलब्ध होगा। AX7 (7-सीटर – FWD) डीजल वेरिएंट में भी दो ऑप्शन मिलते हैं – मैनुअल ₹20.14 लाख और ऑटोमैटिक ₹21.79 लाख। वहीं, AX7 L (7-सीटर – FWD) महिंद्रा XUV700 एबोनी लिमिटेड एडिशन में केवल ऑटोमैटिक पेट्रोल मॉडल उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹23.34 लाख है। डीजल वेरिएंट में मैनुअल ₹22.39 लाख और ऑटोमैटिक ₹24.14 लाख की एक्स-शोरूम कीमत रखी गई है।

ESR All IndiaP MTP ATD MTD AT
AX7 (7-Seater – FWD)₹ 19.64 Lakh₹ 21.14 Lakh₹ 20.14 Lakh₹ 21.79 Lakh
AX7 L (7-Seater – FWD)₹ 23.34 Lakh₹ 22.39 Lakh₹ 24.14 Lakh

5.महिंद्रा XUV700 के बारे में

2021 में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700 ने शानदार परफॉर्मेंस, दमदार डिज़ाइन, विश्वस्तरीय सुरक्षा और अत्याधुनिक तकनीक के साथ एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचा दी थी। लॉन्च के 43 महीनों के अंदर 2,50,000 यूनिट्स की बिक्री कर यह लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। नया एबोनी एडिशन इस विरासत को और आगे बढ़ाते हुए एक ऐसा ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है,जो कि प्रीमियम और बोल्ड दोनों है।

Pankaj Kumar

Recent Posts

Royal Enfield Thunderbird 350 – दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स की पूरी जानकारी

Royal Enfield Thunderbird 350 नाम को किसी परिचय की जरुरत नहीं है,और रॉयल एनफील्ड की…

11 months ago

Electric Cars को अलविदा – Toyota का बड़ा फैसला, Hydrogen बनेगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य

सालों से, हम और कार कंपनियां यह मानती आ रही थी कि भविष्य में कारें…

12 months ago

IPL 2025: CSK vs MI के बीच आज तीसरा मैच चेन्नई में

IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में CSK vs MI आज अपना पहला मैच चेपॉक के…

12 months ago

Royal Enfield Classic 650 की पूरी डिटेल – लॉन्च डेट, इंजन पावर, फीचर्स और कीमत

Royal Enfield के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! Royal Enfield Classic 650 की…

12 months ago

RCB IPL Tickets 2025: बेंगलुरु मैच के टिकट अब उपलब्ध, कीमतें देखें

RCB IPL Tickets 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन का अपना पहला मैच 22 March…

12 months ago

शार्क टैंक इंडिया के नए जज Srikanth Bolla, जो MIT के पूर्व छात्र हैं और चला रहे हैं बोलैंट

Srikanth Bolla बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और सीओ-फाउंडर है और अब वह लोकप्रिय भारतीय बिजनेस…

12 months ago