Srikanth Bolla बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और सीओ-फाउंडर है और अब वह लोकप्रिय भारतीय बिजनेस रियलिटी टेलीविजन सीरीज शार्क टैंक इंडिया के सीजन 4 के जजों में शामिल हो गए हैं . Srikanth bolla ने अपने Instagram account से पोस्ट डाल कर shark tank india season 4 में debut की घोषणा की हैं।
Srikanth Bolla ने अपनी पोस्ट में लिखा ” शार्क के बीच टिके रहने के लिए, आपको खुद एक शार्क बनना पड़ता है। इसलिए, मुझे ‘शार्क टैंक इंडिया’ में एक शार्क बनने का मौका मिला। सेट पर रहकर अहसास हुआ कि सपने सिर्फ सोचने वालों के लिए नहीं होते, बल्कि करने वालों के लिए होते हैं! जज पैनल में मौजूद सभी सफल उद्यमियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा और जो बिजनेस आइडिया पेश किए गए, वे बेहद प्रेरणादायक थे। वहां हर तरफ इनोवेशन की खुशबू थी!”
Srikanth Bolla का जन्म 7 जुलाई 1991 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के सीतारामपुरम गांव में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं थे और परिवार का गुजारा खेती पर निर्भर था। श्रीकांत जन्म से ही नेत्रहीन थे।
उनका बचपन काफी कठिनाइयों से भरा था। गांव में बिजली की समस्या थी, पढ़ाई के लिए संसाधन कम थे, और परिवार की आमदनी भी बहुत सीमित थी। उनकी नेत्रहीनता के कारण कई स्कूलों ने उन्हें दाखिला देने से मना कर दिया, जिससे उनकी शिक्षा में कई रुकावटें आईं।
लेकिन कठिन संघर्षों के बाद, Srikanth Bolla ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में दाखिला लिया और वहां पढ़ने वाले पहले नेत्रहीन छात्र बने।
MIT तक पहुंचने के सफर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प से हर बाधा को पार किया। भारत लौटने के बाद, उन्होंने अपने जैसे नेत्रहीन लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनाने का फैसला किया। इसी सोच के साथ उन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज़ की स्थापना की। यह कंपनी सुपारी के पत्तों से बने इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बनाती है और सैकड़ों दिव्यांग लोगों को रोजगार देती है।
Srikanth Bolla ने 2022 में वीरा स्वाति से शादी की, जिनसे वे करीब दस साल से प्रेम संबंध में थे। 2024 में, उनके घर बेटी नयना का जन्म हुआ।
2024 में “श्रीकांत” नाम की एक बायोपिक रिलीज़ हुई, जिसमें राजकुमार राव ने उद्यमी श्रीकांत बोला की भूमिका निभाई। यह फिल्म उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को पर्दे पर उतारती है। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच भारत और अमेरिका के कई खूबसूरत लोकेशंस पर की गई। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमैर हिरानंदानी ने प्रोड्यूस किया है। राजकुमार राव के अलावा, फिल्म में ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ भी अहम किरदारों में नजर आए। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को खास बना दिया।इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। दुनियाभर में इसने कुल 62.92 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें भारत से 59.58 करोड़ रुपये और विदेशों से 3.34 करोड़ रुपये शामिल हैं।
“श्रीकांत” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है, जो दिखाती है कि सच्ची मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।
RCB IPL Tickets 2025: बेंगलुरु मैच के टिकट अब उपलब्ध, कीमतें देखें
Royal Enfield Thunderbird 350 नाम को किसी परिचय की जरुरत नहीं है,और रॉयल एनफील्ड की…
सालों से, हम और कार कंपनियां यह मानती आ रही थी कि भविष्य में कारें…
IPL 2025 के तीसरे मुकाबले में CSK vs MI आज अपना पहला मैच चेपॉक के…
Royal Enfield के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! Royal Enfield Classic 650 की…
RCB IPL Tickets 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन का अपना पहला मैच 22 March…
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कल Mahindra XUV700 Ebony Edition लॉन्च किया है। जो कि ब्लैक…