RCB IPL Tickets 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन का अपना पहला मैच 22 March 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ईडन गार्डन्स में खेलेगी। तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच 28 March 2025 को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलेगी। इस सीजन में RCB अपने 8 मैच होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।
RCB IPL Tickets 2025
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि आईपीएल 2025 के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने वाले मैचों के टिकट अब उपलब्ध हैं। 19 March 2025 से आप RCB के होम ग्राउंड के मैचों की टिकट RCB की ऑफिसियल वेबसाइट www.royalchallengers.com पर जाकर बुक कर सकतें हैं, आप अन्य ऑनलाइन टिकट प्लेटफार्म से भी टिकट खरीद सकते है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम स्टैंड और टिकट कीमतें: (RCB IPL Tickets 2025)
टिकटों की कीमत ₹2,300 से ₹42,000 के बीच है।
KIA Wires and Cables A स्टैंड: ₹2,300
Boat C स्टैंड, Puma B स्टैंड, Confirm TKT D Corporate: ₹3,300
Confirm TKT GT Annex: ₹4,000
कतर एयरवेज जगवल श्रीनाथ स्टैंड P1 एनेक्स: ₹10,000
बिड़ला एस्टेट बीएस चंद्रशेखर स्टैंड P टैरेस: ₹15,000
Mahindra XUV700 Ebony Edition हुआ लॉन्च – जानें कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी
चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आरसीबी का शेड्यूल:
RCB vs CSK : March 28, 2025
RCB vs GT: April 2, 2025
RCB vs DC: April 10, 2025
RCB vs PBKS: April 18, 2025
RCB vs RR: April 24, 2025
RCB vs CSK: May 3, 2025
RCB vs SRH: May 13, 2025
RCB vs KKR: May 17, 2025
कितनी बार आरसीबी ने किया प्लेऑफ में क्वालिफाई (RCB IPL Tickets 2025)
साल 2008 – फाइनल
साल 2009 – फाइनल
साल 2010 – सेमीफाइनल
साल 2011 – फाइनल
साल 2015 – क्वालीफायर 2
साल 2016 – फ़ाइनल
साल 2020 – क्वालीफायर
साल 2021 – क्वालीफायर
साल 2022 – सेमीफाइनल
साल 2024 – क्वालीफायर

भारत के महान क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली ने कहा कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करेंगे। आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में, जहां टीम के 2025 रोस्टर का अनावरण किया गया, कोहली ने कहा, “पाटीदार एक अद्भुत प्रतिभा हैं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, यह हम सभी जानते हैं, लेकिन उनके पास नेतृत्व करने की बेहतरीन क्षमता भी है। वह इस शानदार फ्रेंचाइज़ी के लिए शानदार काम करेंगे और टीम को आगे ले जाएंगे। उनके पास वह सब कुछ है जो एक कप्तान के लिए जरूरी होता है।”
वहीं अगर RCB के squad की बात करें तो RCB इस सीजन में काफी अच्छी टीम नजर आ रही हैं।
आरसीबी (RCB) स्क्वॉड: RCB IPL Tickets 2025
बल्लेबाज – विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा
विकेटकीपर – जितेश शर्मा
ऑलराउंडर – लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड,
हरफनमौला – क्रुणाल पंड्या, मोहित राठी
गेंदबाज – जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, रसिख़ दार, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह
उम्मीद है कि इस सीजन में RCB की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।